Blog

विकासखंड स्तरीय शालेय बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-ये बने विजेता

विकासखंड स्तरीय शालेय बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-ये बने विजेता

आरंग।स्वामी आत्मानंद विद्यालय समोदा में विकासखंड स्तरीय शालेय बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, समोदा महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष पीलाराम निषाद, पार्षदगण देवेंद्र कुमार साहू, शेषनारायन ,ऋषभ साहू, सत्येन्द्र चेलक ने किया। अतिथियो ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया.प्रतियोगिता में आरंग विधानसभा से विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया.आत्मानंद विद्यालय समोदा और पचेड़ा विद्यालय के बीच हुए फाइनल मैच में आत्मानंद विद्यालय समोदा विजय रही.प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर आरंग विधानसभा का नेतृत्व करेंगे.इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू, सदस्य विजय साहू, अजय साहू, आत्मानंद विद्यालय प्राचार्य आज्ञाराम ठाकुर , वरिष्ठ व्याख्याता टिपुलाल वर्मा, संयोजन सचिव व्यायाम शिक्षक एंथ्रेंज मिंज, अर्चना नायक, सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button