Blog

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन…

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन…

आरंग।बद्री प्रसाद लोधी पी.जी. कॉलेज, आरंग द्वारा दिनांक 06 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कॉलेज परिसर में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता “खेलोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें रस्सा खींच, कुर्सी दौड़, स्लो साइक्लिंग, बैडमिंटन, चेस तथा कैरम प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।यह संपूर्ण कार्यक्रम क्रीड़ा अधिकारी मिस रीना ध्रुव के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ साधना दीक्षित , डॉ एल पी शर्मा, प्रो अविनाश सिंह,प्रो भुनेश्वर साहू, डॉ इंदु सोनी, डॉ अंशुमाला चंदनगर प्रो, मनोहर मारकंडे, प्रो धर्मेंद्र घृतलहरे,प्रो ज्ञानेश शुक्ला, प्रो भावना पुरबिया प्रो विभा सतपथी , अतिथि व्याख्याता डॉ उपेंद्र साहू, महेंद्र साहू, डॉ थानेश्वर गिरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button