Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वन चेतना केंद्र कोडार : प्रवेश शुल्क 20 रुपए, सुविधाएँ नदारद
    Blog

    वन चेतना केंद्र कोडार : प्रवेश शुल्क 20 रुपए, सुविधाएँ नदारद

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 26, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वन चेतना केंद्र कोडार : प्रवेश शुल्क 20 रुपए, सुविधाएँ नदारद

    महासमुंद।
    महासमुंद वन विभाग द्वारा संचालित वन चेतना केंद्र, कोडार अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लगभग चार वर्ष पूर्व लाखों रुपए खर्च कर इसे विकसित किया गया था, ताकि यह जिला का प्रमुख पर्यटन स्थल बने। लेकिन आज यह केंद्र रखरखाव और अव्यवस्था के चलते उपेक्षा का शिकार हो चुका है।

    पर्यटकों से प्रति व्यक्ति 20 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन इसके बदले उन्हें अंदर कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती। कैंटीन पिछले तीन माह से बंद पड़ी है, जिससे खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। नतीजतन, पर्यटक केवल गार्डन में टहलकर वापस लौट जाते हैं।

    वन चेतना केंद्र समिति के अध्यक्ष द्वारिका ध्रुव ने बताया कि यहाँ करीब 13 लोग कार्यरत हैं और उनकी मजदूरी-भत्ता सिर्फ़ प्रवेश शुल्क और बोटिंग से होने वाली आय से ही दिया जाता है। रखरखाव और विकास के लिए कोई अलग से बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है।

    सबसे चिंताजनक स्थिति बोटिंग संचालन को लेकर है। यहाँ केवल लाइफ जैकेट के सहारे बोटिंग कराई जा रही है। तेज हवा चलने के बावजूद नाव संचालन जारी रहता है। और हैरानी की बात यह है कि बिना किसी तैराकी प्रशिक्षण के ही गाँव के युवाओं को बोटिंग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

    स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि यदि समय रहते रखरखाव और सुविधाओं का विस्तार किया जाए, तो यह केंद्र महासमुंद जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है। अन्यथा लाखों की लागत से तैयार यह प्रोजेक्ट धीरे-धीरे सिमटकर खत्म हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026173 Views

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.