Blog

रायपुर दक्षिण विधान सभा सीट से विधायक बनने, खल्लारी क्षेत्र के चम्पा लाल पटेल भी मैदान में


 महासमुंद/ खल्लारी विधान सभा चुनाव में हर बार कांग्रेस और भाजपा संहित दर्जानों प्रत्याशीयों के बीच चुनाव मैदान में अपने किस्मत अजमाने वाले मरार कसही बाहरा (खल्लारी) के समाजसेवी चम्पालाल पटेल (56 वर्षीय) रायपुर दक्षिण विधान सभा सीट से विधायक बनने, विधान सभा के उप चुनाव मैदान में हैं। वे इन दिनों लगातार दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं वह जीत के बाद जनता के हित में विकास की अनेक दावे भी कर रहे हैं। 


    बता दें कि महासमुंद जिला के खल्लारी विधान सभा क्षेत्र में जीत - हार कांग्रेस और भाजपा में ही होती है। इसके बाद भी मरार कसही बाहरा (खल्लारी) के समाजसेवी चम्पालाल पटेल विधायक बनने लगातार निर्दलीय व कई बार क्षेत्रीय, राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते रहते हैं। इस तरह से सबसे ज्यादा और लगातार विधान सभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशीयों में उनका नाम है।  मरार कसही बाहरा के चम्पालाल पटेल अब तक सात बार खल्लारी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ चुका हैं। वहीं पांच बार महासमुंद लोक सभा और एक बार जिला पंचायत सदस्य, तीन बार सरपंच का भी चुनाव लड़ चुका है। वहीं वह अपने पटेल समाज के जिला व प्रदेश स्तर का भी सामाजिक चुनाव लड़ चुका है। इस बार भी चम्पालाल पटेल, रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ रहें हैं। प्रत्याशी चम्पालाल पटेल के लिए यह उप चुनाव आठवी बार की विधान सभा चुनावों में से है। इस बार भी वह अपने दावों के साथ क्षेत्र के जनताओं से चुनाव सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। जहां रायपुर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के इस सीट पर वह राईट टू रिकाॅल पार्टी से प्रत्याशी है। जिसके चुनाव चिन्ह प्रेशर कूकर है। एक जानकारी के अनुसार मरार कसही बाहरा में 2023 - 24 में तात्कालिन मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीधे संवाद के दौरान समाजसेवी चम्पालाल पटेल ने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने की मांग रख दिया था। इस दौरान वह खल्लारी विधान सभा क्षेत्र में अंतिम समय तक कांग्रेस के टिकट के लिए उम्मीद बनाये बैठा था। जब नहीं मिला तो वह  एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2023 - 24 का विधान सभा चुनाव लडा। वहीं रायपुर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के सीट पर राईट टू रिकाॅल पार्टी के प्रत्याशी चम्पालाल पटेल ने बताया की रायपुर दक्षिण सीट के डेढ़ लाख मतदाता में से ज्यादातर मतदाता कांग्रेस - भाजपा से नाराज है। जिसका पुरा - पुरा लाभ उन्हे मिल रहा है। उन्होने आगे यह बताया की उनकी जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

Back to top button