Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद ग्रामीणों ने 10 दिनों के लिए टाला चक्का जाम

    August 14, 2026

    प्रोजेक्ट धड़कन-चार बच्चों के हृदय का हुआ सफल ऑपरेशन”

    August 14, 2026

    बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा-किया उग्र प्रदर्शन…

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»रायगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 11, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़  : – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है।

    खरसिया में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

    पहली घटना खरसिया थाना क्षेत्र के पिलारी नहर के पास मंगलवार सुबह हुई। सूती गांव निवासी बुद्धेश्वर सिदार (35) अपने रिश्तेदार रूपेश सिदार के साथ बाइक से अपनी दीदी को छोड़ने गदगांव गया था। दीदी को छोड़कर दोनों लौट ही रहे थे कि खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

    हादसे में ट्रेलर का पहिया बुद्धेश्वर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रूपेश सिदार को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कोतरा रोड में ट्रैक्टर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

    दूसरी घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के धनागर गांव की है। सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव के उत्तम प्रसाद सारथी ने रेत लोडेड ट्रैक्टर को ढलान पर खड़ा कर दिया और घर चला गया। उसी दौरान पास में मौजूद अशोक यादव (46) ने ट्रैक्टर को ढलान पर लुड़कते देखा और उसे रोकने की कोशिश की।

    रोकने के प्रयास में अशोक यादव ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसके सिर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS NEWSNEWS UPDATE DAILY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद ग्रामीणों ने 10 दिनों के लिए टाला चक्का जाम

    August 14, 2026

    प्रोजेक्ट धड़कन-चार बच्चों के हृदय का हुआ सफल ऑपरेशन”

    August 14, 2026

    बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा-किया उग्र प्रदर्शन…

    August 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद ग्रामीणों ने 10 दिनों के लिए टाला चक्का जाम

    Vinod GuptaAugust 14, 2026147 Views

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.