Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»रात दो बजे से शाम-रात तक लाफिन कला नदी से सैकड़ों ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन… विभाग मौन ..ग्रामीण परेशान… हो रही है मोटी कमाई…..
    आप की खबर

    रात दो बजे से शाम-रात तक लाफिन कला नदी से सैकड़ों ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन… विभाग मौन ..ग्रामीण परेशान… हो रही है मोटी कमाई…..

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 25, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रात दो बजे से शाम-रात तक लाफिन कला नदी से सैकड़ों ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन… विभाग मौन ..ग्रामीण परेशान… हो रही है मोटी कमाई…..

    महासमुंद – रेत माफियो के द्वारा बारिश के समय के लिय रेत का भंडारण खाली जमीनों पर बिना परमिशन लिए कर रहें है जिससे नदी में पानी आने के बाद मोटी कमाई कर सके। वही जिले मे खनिज व राजस्व के सुस्त रवैये के कारण रेत माफियाओ के हौसले इतना बुंलद है कि प्रशासन का कोई आदेश उनके लिए मायने नही रखता है । यही कारण है कि प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी अवैध रेत उत्खनन धडल्ले से जारी है और प्रशासन शिकायत का इंतजार कर रही है ।

    अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन से अब तो ग्रामीण भी परेशान है । ग्रामीणो का मानना है कि प्रशासन जल्द कोई कार्यवाही नही करता है ,तो कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है । दरअसल महासमुंद मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर बसा है गांव लाफिनकला । लाफिन कला महासमुंद जिले का आखरी गांव है लाफिन कला के दूसरे छोर पर है गरियाबंद जिले का गांव लचकेरा । इन दोनो गांव के बीच से बहती है सूखा नदी । वर्तमान मे सूखा नदी मे कोई रेत घाट स्वीकृत नही है ।

    उसके बावजूद रेत माफिया रात्रि 2 बजे से शाम 5 बजे तक धडल्ले से सूखा नदी का सीना चीर कर अवैध रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन कर रहे है । एक दिन मे लगभग 80 ट्रैक्टर रेत अवैध उत्खनन कर तेजी से परसकोल , हाउसिंग बोर्ड के रास्ते ले जा रहे है ।रोड सकरा होने के कारण सड़क पर चलने वालो को इन अवैध रेत से भरी ट्रैक्टरो से काफी डर लगा रहता है कि कभी कोई बडा हादसा न हो जाये । सड़क पर बच्चे भी खेलते रहते है । ऐसा नही है कि अधिकारियों को ये नही पता है । क्योंकि इसी रोड पर हाउसिंग बोर्ड मे जिले के तमाम आला अधिकारी भी निवासरत है ।‌

    कलेक्टर बंगला , एसपी बंगला भी है उसके बावजूद भी रेत माफिया धडल्ले से रेत का परिवहन कर ले जा रहे है । लाफिन कला के सरपंच को भी पता है कि अवैध रेत उत्खनन हो रहा है और शासन को लाखो रुपयो का चुना लग रहा है । ट्रैक्टर चालको ने बताया कि कोई पटेल नामक व्यक्ति प्रत्येक ट्रैक्टर ट्राली वालो से मंदिर के नाम पर प्रति ट्रीप (चक्कर) 150 रुपये लेता है । अवैध रेत उत्खनन को लेकर महासमुंद एसडीएम ने आठ गांव के सरपंचो व सचिवो को आदेश जारी किये थे कि जिस गांव मे अवैध रेत उत्खनन होता पाया गया तो उसकी जिम्मेदारी वहा के सरपंच व सचिव की होगी । उसके बावजूद भी उन आठ गांवो को छोड़कर कुछ और ग्रामो मे अवैध रेत उत्खनन जारी है । परसकोल के ग्रामीणो का कहना है कि ट्रैक्टर वाले रात्रि दो बजे से शाम पांच बजे तक अवैध रेत लेकर तेजी से जाते है और गांव रोड से सटे होने के कारण बच्चे रोड पर खेलते रहते है जिससे आये दिन कोई बडी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है

    वही महासमुंद एसडीएम का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन व परिवहन की बात आप से संज्ञान मे आयी है । इस पर जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी । गौरतलब है कि शासन ने बरसात को देखते हुवे 15 जून से रेत उत्खनन व परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है । उसके बाद भी रेत का उत्खनन व परिवहन जारी रहना कई सवालो को जन्म देता है ।

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA MAHASAMUND NEWSBREAKING NEWS NEWSNEWS UPDATE DAILY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    Vinod GuptaOctober 20, 2026110 Views

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    • माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    • मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.