Blog

राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए आरंग से इनका हुआ चयनित

राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए आरंग से इनका हुआ चयनित

आरंग।अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल से धानी साहू राज्य स्तरीय स्पर्धा(अंडर 14) के लिए चयनित होकर पूरे आरंग विकासखंड का मान बढ़ाया है।
इस सत्र मे इससे पहले भी इसी स्कूल के दो बच्चे राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा के लिए चयनित हो चुके है।एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेख धुरंधर ने इन बच्चों के साथ विद्यालय प्रबन्धन एवं खेल शिक्षिका की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन मे धानी चयन हम सबके लिए गौरव की बात है। प्राचार्य हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कूल बच्चों के सर्वांगिण विकास पर पूरा ध्यान देता है। इस वर्ष राज्य स्तरीय खेलो मे धानी साहू के साथ साथ दो अन्य छात्राएं कक्षा 11 वी विज्ञान से खनक रात्रे और कक्षा आठवी से एन्जल वर्मा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है, जो विद्यालय के साथ साथ आरंग नगर के लिए बहुत ही सम्मान की बात है।खेल शिक्षिका प्रीति साहू के अनुसार यह छात्रा विगत वर्ष मे भी बैडमिंटन मे अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। साथ ही साथ खेल गतिविधियों में काफी सक्रिय भी रही है।एस एम डी सी सदस्यों एवं सभी स्टाफ ने इन धानी साहू को शुभकामनाएँ दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button