राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा मे इस विद्यालय से भी दो बच्चे होंगे शामिल

आरंग।अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल से दो बच्चे संभाग स्तरीय कराटे स्पर्धा मे शामिल होंगे।एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेख धुरंधर ने इन बच्चों के साथ विद्यालय प्रबन्धन एवं खेल शिक्षिका की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय कराटे के साथ इस वर्ष विद्यालय के 11 बच्चे जिला स्तरीय बैडमिंटन मे चयनित हुए, जो अपने आप मे एक कीर्तिमान है।प्राचार्य हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 11 वी विज्ञान से खनक रात्रे कक्षा आठवी से एन्जल वर्मा का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे भाग लेंगे, जो विद्यालय के साथ साथ आरंग नगर के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। खेल शिक्षिका प्रीति साहू के अनुसार ये दोनों छात्राएँ विगत वर्ष मे भी कराटे मे अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है, साथ ही साथ खेल गतिविधियों काफी सक्रिय भी रही है। एस एम डी सी सदस्यों एवं सभी स्टाफ ने इन बच्चों को शुभकामनाएँ दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग



