Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वच्छता अभियान-गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का किया कार्य-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    July 21, 2026

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»राजिम नगरी साहित्यकारों से समृद्ध है….. दण्डी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ
    छत्तीसगढ़

    राजिम नगरी साहित्यकारों से समृद्ध है….. दण्डी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 7, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजिम नगरी साहित्यकारों से समृद्ध है….. दण्डी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ

    संत समागम में संपन्न हुआ संगोष्ठी का भव्य आयोजन

    राजिम। राजिम कुंभ कल्प में ग्यारहवें दिन संत समागम परिसर में साहित्य संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन चक्र महामेरू पीठाधिपति स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ द्वारा किया गया। जिसमें अंचल के विभिन्न साहित्यकारों ने भाग लिया। आयोजन के प्रारंभ में स्वामी जी के शिष्यों व ऋषि कुमारों ने दीप प्राकट्य कर एवं मंगलाचरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित ब्रम्हदत्त जुगल किशोर शास्त्री ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प के शिल्पी पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अथक परिश्रम से आज चारों तरफ राममय माहौल है और संतो के आगमन से यह भूमि पुनः पावन हो गई है। पांच सौ वर्षा की लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला पुनः प्राण प्रतिष्ठित हुए है उनके गुणगान करते हुए साहित्य संगोष्ठी के माध्यम से राम के संपूर्ण चरित्र को साहित्यकारों ने अपने गीत, कविता, कहानी, गजल एवं विचारों से स्पर्श करने का प्रयास किया। राजिम के मनीष दुबे ने कहा कि आज भौतिक युग में राम के गुणों को हर घर में अपनाने की जरूरत है तभी सुख शांति व समृद्धि आ सकती है। रोहित साहू माधुर्य ने सुमधुर गीत प्रभु जी कुछ ऐसा चमत्कार हो जाये स्वच्छ भारत का सपना साकार हो जाये……. सुनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मोहनलाल मानिकपन ने तोर कोरा म जनम पाके……. माता कौशिल्या पहचान बनाये, कर्णप्रिय गीत सुनाकर छत्तीसगढ़ महतारी का गुणगान किया। कवयित्री सरोज कंसारी ने इन पंक्तियो में अपनी भावनाओ को व्यक्त किया हृदय में गुंजित वीणा की ताल, स्नेह की धुन में हो हर गान……। श्रवण कुमार साहू प्रखर ने कहा कि आने वाले वर्षा में राजीव लोचन साहित्य महोत्सव का आयोजन होना चाहिए जिसमें अंचल के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों देखने सुनने का अवसर मिलना चाहिए। मकसूदन साहू बरी वाला ने कहा कि बेल में पानी डालो, महादेव शंकर मिलेगा, कंकड़ में पानी डालो भोले शंकर मिलेगा। डॉ रमेश सोनायटी ने कहा कि हे प्रभु श्रीराम तुम्हारी कृपा से होता है सब काम…। संजीव दुबे ने कहा कि साहित्य साधना का पथ होता है लिखने से पहले पढ़े उस पर गहन विचार करें। इससे मौलिकता आती है और हम अच्छे से लिख पाते है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संतोष सोनकर मंडल ने बड़े ही रोचक ढंग से साहित्य सड़क को मुक्तक के माध्यम से आमंत्रित किया। संगोष्ठी के समापन के समय आश्रम के दण्डी स्वामी श्री विश्वानंद तीर्थ व कृष्णानंद तीर्थ ने सभी साहित्यकारो को श्रीफल एवं मिठाई का डिब्बा प्रसाद व आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया। दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। अन्त में कवयित्री सरोज कंसारी ने आभार व्यक्त किया।

    ✍️ तुकाराम कंसारी राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    Vinod GuptaJuly 21, 2026282 Views

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.