Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»राजिम कुंभ कल्प के मंच पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी
    छत्तीसगढ़

    राजिम कुंभ कल्प के मंच पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 6, 20243 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजिम कुंभ कल्प के मंच पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी

    राजिम। राजिम कुंभ कल्प में श्रीकुलेश्वर महादेव मंदिर के पास बने सांस्कृतिक मंच में स्थानीय कलाकार शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकांे से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। मंच पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक, लोक कलामंच, भजन संध्या, रामायण, पंथी, सुआ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखर रही है। मेला के 12वें दिन चौबेबांधा के श्रीराम दरबार मानस मंडली द्वारा रामायण की प्रस्तुति दी। जिसमें हनुमान जी द्वारा माता सीता को खोजने लंका जाने वाले पात्र का बताया। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में छुईया के चैतूराम नाचा पार्टी ने प्रहसंग और नृत्य की प्रस्तुति दी। खेमचंद यादव लोहरसी ने भजन संध्या के माध्यम से ईश्वर की स्तुति की, जिसमें प्रभु तुम चंदन….. जग में सुंदर है दो नाम…. ऐसी लागी लगन…..

    इन गीतों ने दर्शको को भक्ति की रास्ता दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेमेतरा के कुंती गंधर्व ने पंडवानी के माध्यम से दर्शको को बताया कि कौरव और पांडवो के द्वारा जुआ खेला गया जिसके परिणाम के बारे में बताया। पंडरीपानी के पुरूषोत्तम बंजारा ने जस झांकी की प्रस्तुति दी गई। जिसमें माता दुर्गा के नव अवतारो का उल्लेख किया का तोला मानव दाई का तोला मानव वो….. जैसे और भी अनेक जसगीत प्रस्तुत किए। फुलझर गौकरण मानिकपुरी ने लोकमंच के द्वारा अनेक छत्तीसगढ़ी गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। राजिम के जगन्नाथ पटेल ने नंगाड़ो के साथ और मंच पर अनेक रंग के गुलाल उड़ाते हुए फाग गीत की प्रस्तुति दी गई। जिसमें माहौल होलीमय बना दिया।

    कुसुमबुड़ा के ईशा रानी धु्रव ने राजा भरथरी की प्रेम कहानी की प्रस्तुति दी। प्रशान्त सोनवानी कठौली ने मानस भजन जय-जय राम, जय सिया राम…. गीतो को गाकर दर्शको को भी गुनगुनाने के लिए मजबूर किया। जयलाल परगनिहा बहेराबुड़ा गरियाबंद ने जसगीत को दर्शको को सरल बताने के लिए झांकी भी दिखाया गया। लोकनृत्य दल ने भी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों का सम्मान राजिम विधायक रोहित साहू, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेखा-जितेन्द्र सोनकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधयों ने स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंटकर किया।

    ✍️ तुकाराम कंसारी राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    Vinod GuptaSeptember 23, 202695 Views

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां आरंग | श्री वक्रतुंड…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.