Blog

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-मंत्री गुरु खुशवंत ने बैठक लेकर की तैयारी की समीक्षा-किया कलेंडर का विमोचन

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-मंत्री गुरु खुशवंत ने बैठक लेकर की तैयारी की समीक्षा-किया कलेंडर का विमोचन

आरंग।आरंग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने वाला राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव की तैयारी मिशन मोड पर चल रही हैं। 15 एवं 16 जनवरी 2026 को भव्य रूप में आयोजित होने जा रहे महोत्सव को भव्य बनाने के उद्देश्य से आज आरंग विधायक कार्यालय में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की।और उपस्थित कार्यकर्ताओ से महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए। बैठक पश्चात राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव कैलेंडर का विमोचन कर सभी को कैलेंडर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।आपको बता दे की महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए कविकुल गौरव डॉ. कुमार विश्वास का पावन आगमन महोत्सव में 16 जनवरी को होगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री गण विधायक गण, मंडल निगम के अध्यक्ष शामिल होंगे। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, पार्षद गण, बीजेपी महिला मोर्चा के पदाधिकारी,सर्वसमाज के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button