Blog

रविदास नगर में शासन द्वारा नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का ध्रुव मिर्धा ने किया लोकार्पण

रविदास नगर में शासन द्वारा नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का ध्रुव मिर्धा ने किया लोकार्पण

आरंग।छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड ध्रुव कुमार मिर्धा ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला रविदास नगर में शासन द्वारा नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का विधिवत उद्घाटन कर उसे नन्हे बच्चों को समर्पित किया।लोकार्पण के पश्चात बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए ध्रुव मिर्धा ने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि हर गांव और मोहल्ले के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल मिले। यह अतिरिक्त कक्ष केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र है।उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “बेटा, खूब पढ़ो और आगे बढ़ो। शिक्षा वह शस्त्र है जिससे आप न केवल अपना बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर वातावरण से ही बेहतर शिक्षा संभव है। शासन लगातार स्कूलों में संसाधनों की कमी को दूर कर रहा है ताकि बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनीता मिर्धा,संरक्षक पूर्णिमा अजगर सदस्य गण रेवती अजगर ,तारिणी अजगर, रायमति मिर्धा आदि एवं शाला परिवार प्रभारी प्रधान पाठक मनहरण ध्रुव,शिक्षक यशवंत साहू ,भूपेंद्र साहू एवं अभिभावक गण शंकर मिर्धा, विनोद मिर्धा,भूमि अजगर, मेघनाथ अजगर,महेश सोनवानी आदि उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button