Blog

युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन-युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित

युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन-युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित

आरंग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर युवाओं को जोड़ने और समाज में एकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कुल आरंग में आज युवा संगम कार्यक्रम आरंग नगर का आयोजन सम्पन्न हुआ।इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जगदीश पटेल स्वदेशी जागरण मंच छ ग प्रांत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ स्थापना एवं उद्देश्यों का वर्णन किया।उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में परिवार एवं समाज में आपस में संवाद की कमी होने के कारण पराधीन हुए हिन्दू समाज अपनी चेतना एवं वैभव को भूलने के कारण गुलामी झेलनी पड़ी ।हिंदू समाज को संगठित करने हेतु डाक्टर हेडगेवार जी ने 1925 में संघ की स्थापना की। संघ शताब्दी वर्ष में केंद्र के 07
कार्यक्रमों में युवा संगम के माध्यम से पंच परिवर्तन के द्वारा ही समाज में जागृति लाने हेतु आग्रह किया।जिसमें कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समरसता पर्यावरण संरक्षण ,स्वदेशी उपयोग एवं नागरिक कर्तव्य बोध शामिल है।अंत में उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की आधारशिला बताते हुए भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के द्वारा भजन देशभक्ति गीत छत्तीसगढ़ी कविता जस गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शाखा के माध्यम से युवक एवं युवतियों का शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम भी हुए। कल्याण मंत्र के साथ संगम का समापन किया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button