Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वेदराम मनहरे आज करेंगे बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक पूजन-क्षेत्र की खुशहाली के लिए के लिए करेंगे प्रार्थना…

    August 3, 2026

    सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह-प्राचार्य और शिक्षक हुए विदा-श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह किया गया भेट..

    August 2, 2026

    स्केटिंग रोलर शू पहनकर भारत भ्रमण पर निकला युवा पहुंचा खल्लारी, मां खल्लारी के दर्शन कर डोंगरगढ़ के लिए हुआ रवाना

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 17 अभ्यर्थी मैदान में, प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित….एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया
    आप की खबर

    महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 17 अभ्यर्थी मैदान में, प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित….एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 8, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 17 अभ्यर्थी मैदान में, प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित….एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया

    महासमुंद 08 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद लोकसभा क्षेत्र-09 के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। स्क्रूटनी एवं नाम वापसी के उपरांत कुल 17 अभ्यर्थी अंतिम रूप से निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रभात मलिक के द्वारा नामों की घोषणा के साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किए गए हैं। आज नाम वापसी के अंतिम दिन धनसिंग कोसरिया ने अपनी अभ्यर्थिता वापस लिया।
    रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी और राज्य राजनीतिक दलों से वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थियों में ताम्रध्वज साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, बसन्त सिन्हा बहुजन समाज पार्टी को हाथी, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी भारतीय जनता पार्टी को कमल प्रतीक आबंटित किया गया। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों में गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी को बाल्टी, चम्पालाल पटेल गुरूजी धरती पकड़ राइट टू रिकॉल को प्रेशर कुकर, नारद प्रसाद निषाद शक्ति सेना (भारत देश) को गैस सिलेण्डर, नितेश कुमार रात्रे सुन्दर समाज पार्टी को कांच का गिलास, फरीद कुरैशी गोड़वाना गणतंत्र पार्टी को आरी, डॉ. विरेन्द्र चौधरी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी, अन्य अभ्यर्थियों में ईश्वर मारकाण्डे निर्दलीय को तरबूज, कालिया प्रसाद सेठ निर्दलीय को सीसीटीवी कैमरा, महेश स्वर्ण निर्दलीय को क्रेन, मुकेश कुमार अग्रवाल निर्दलीय को कम्प्यूटर, रेखराम बाघ निर्दलीय को पानी का जहाज, सुखनंदन देशकर निर्दलीय को हरी मिर्च, प्रोफेसर सुरेश साहू निर्दलीय को ऑटो रिक्शा एवं संतोष दारचंद बंजारे निर्दलीय को गन्ना किसान प्रतीक आबंटित किया गया है।
    उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा तथा प्राप्त मतों की गणना मंगलवार 04 जून को की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वेदराम मनहरे आज करेंगे बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक पूजन-क्षेत्र की खुशहाली के लिए के लिए करेंगे प्रार्थना…

    Vinod GuptaAugust 3, 202660 Views

    वेदराम मनहरे आज करेंगे बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक पूजन-क्षेत्र की खुशहाली के लिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.