महासमुंद जिले में प्रवेश कर सकता है एक दंतेल हाथी। वन विभाग ने किया अलर्ट

आज एक दतैल हाथी वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर रेंज से निकलकर जोगीडीपा के खेत-खलिहान से होते हुए फुलझर, गनियारी की ओर बढ़ रहा है।
अलर्ट ग्राम – जोगीडीपा, फुलझर, गनियारी, सिलयारी, बाहरा, खुडसा, बलरामपुर, सरकड़ा, बोरिद, नागझर, सोरिद, बनगंवा, तरजुंगा, गुंडरदेही, बम्हणदेही, नाचनबाय, मंदबाय के ग्रामीण सतर्क रहें।
आज रात्रि में यह हाथी वन मंडल गरियाबंद (फिंगेश्वर रेंज) से निकलकर सुबह वन मंडल महासमुंद जिले में प्रवेश कर सकता है। हाथियों की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है।
अलर्ट ग्राम – जिवतरा, धनसुली, कोना, बकमा, केशवा, खट्टी, बोरयाझर के आसपास के ग्रामीण सतर्क रहें।ग्रामीणों से अपील है कि रात में खेतों या जंगल की ओर न जाएं और हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।