महाशिवरात्रि हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है” — विधायक श्री चातुरी नंद
- ग्राम खोकशा में चौहान समाज के तत्वावधान में भव्य महाशिवरात्रि आयोजन

सरायपाली, 15 जनवरी 2026 : प्रदेश गांडा समाज द्वारा ग्राम खोकशा में हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद शामिल हुईं। विशिष्टअतिथि के रूप में प्रदेश गांडा समाज के जिलाध्यक्ष श्री बंशी तांडी, बसना ब्लॉक अध्यक्ष श्री उदे राम चौहान, भाजयुमो जिला महामंत्री श्री प्रखर अग्रवाल, ग्राम खोकशा के सरपंच श्री बाबूलाल दीवान सहित अन्य अतिथि शामिल रहे।

पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “महाशिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है। ग्राम खोकशा में चौहान समाज द्वारा शिव मंदिर निर्माण का कार्य अत्यंत सराहनीय है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर सिद्ध होगा। इस पुण्य कार्य में मेरा हर संभव सहयोग सदैव रहेगा।”

उन्होंने ग्रामवासियों की धार्मिक निष्ठा, संगठन क्षमता एवं सामाजिक एकजुटता की सराहना की। भजन-कीर्तन एवं प्रसादी वितरण से भक्तिमय हुआ वातावरण
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सामूहिक पूजा-अर्चना एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रात्रि जागरण एवं शिव आराधना में सहभागिता निभाई। आयोजन स्थल पर आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में गांडा समाज के पूर्व अध्यक्ष गौतम चौहान, मनहरण सोनवानी, राजेश चौहान, बाबूलाल दीवान, जगदीश सिडार, दादूलाल चौहान, कृष्ण कुमार चौहान, प्रेम लाल चौहान, रमोला ठाकुर, रुखमन चौहान, लाला चौहान, राजू कीर्ति चौहान, प्रेम कुमार सोनी, सिरभय चौहान, सेत कुमारी चौहान, खिख बाई चौहान सहित समाज के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
