Blog

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम ने शामिल हुए बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष

महारानी दुर्गावती नारी शक्ति का प्रतीक : चंद्रहास

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम ने शामिल हुए बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष

महासमुंद। स्थानीय बीटीआई रोड गौरव पथ पर रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर आदिवासी समाज द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 24 जून को 461 वा बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) चंद्रहास चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने महारानी वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता व अदम्य साहस को प्रणाम किया। 

श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गावती जी की शहादत एक प्रेरणा है। और उनका साहस भारतीय युद्धकला और नेतृत्व के इतिहास में एक अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव जीवित रहेगा। रानी दुर्गावती का जीवन साहस, संघर्ष और नायकत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने 51 युद्धों में विजय प्राप्त की और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया। रानी दुर्गावती ने अपने जीवनकाल में 52 लड़ाई लड़ीं और 51 में विजय श्री प्राप्त की। उनके गौंडवाना साम्राज्य में 23 हजार गांव शामिल थे। वीर रानी दुर्गावती ने 3 बार मुगल सेना को धूल चटाई थी। रानी दुर्गावती भी चंद्रशेखर आजाद की तरह आजाद रहीं। दुश्मन उन्हें कभी हाथ नहीं लगा पाये। महारानी दुर्गावती नारी शक्ति की एक महान मिसाल व प्रतीक है। इस दौरान समाज के पदाधिकार गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button