मजदूर संघ के संरक्षक बने, एवन साहू

खल्लारी/ बागबाहरा विकास खण्ड के हस्त कला श्रमिक कल्याण संघ पं. क्र. 518 की विगत दिनों एक आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमे बागबाहरा सरपंच संघ के अध्यक्ष एवन कुमार साहू को समिति का आजीवन सदस्यता करा कर। उन्हें संरक्षक पद पर मनोनित किया गया। जिसमे संघ की ओर से अध्यक्ष किसुन पाटले, महासचिव कृष्णा साहू, खल्लारी भंडारा समिति के अध्यक्ष रमेश तिवारी, सबुरी माता कृषक कल्याण समिति जोरातराई के अध्यक्ष बिसहत सांवरा, श्रम विभाग के श्रम मित्र श्रीराम यादव, हरखराम मन्नाडे, कविता चन्द्राकर, मजदूर संघ से शंकर लाल कौशिक, भुनेश्वर चक्रधारी, रिखी राम पटेल भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बागबाहरा डाली ध्रुव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भा.जपा. पिलेश्वर पटेल संहित आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई प्रेषित किया है।

