Blog

भारत के संविधान, लोकतंत्र और एकता का प्रतीक गणतंत्र दिवस यहां उत्साह से मनाया गया…

भारत के संविधान, लोकतंत्र और एकता का प्रतीक गणतंत्र दिवस यहां उत्साह से मनाया गया…

आरंग।गणतंत्र दिवस साहू समाज ग्राम रसनी आरंग।में धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस भारत के संविधान, लोकतंत्र और एकता का प्रतीक है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, यह खास अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान को याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर देशवासी के दिल में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है। इस बार भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल कि तरह इस साल भी आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज के अध्यक्ष कलीराम साहू ने ध्वजारोहण किया। नवीन प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। इस खास दिन पर समाज के युवाओं,बड़े बुजुर्गों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दिये। कार्यक्रम में रीवा परिक्षेत्र साहू संघ के सह सचिव हेमनारायण साहू, ग्रामीण साहू समाज के उपाध्यक्ष श्रीमति योगीता साहू, गिरिश साहू (सचिव), श्रीमति खुशबु साहू ( संगठन सचिव), दीनबंधु, शत्रुहन, दिनेश, अरूण, बैसाखू, श्रवण, लक्ष्मीचंद, नारायण, पोषण, घनश्याम एवं नवीन प्राथमिक शाला से शीला गुरू गोस्वामी समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button