Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रो को किया गया पुरस्कृत-इन्होंने मारी बाजी…

    July 12, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर ऑन-द-स्पॉट फैसला-सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तत्काल पुलिया निर्माण के दिए निर्देश

    July 12, 2026

    सिल्वर वुड पब्लिक स्कूल खल्लारी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की मिली सौगात-85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत
    Blog

    बड़ी खबर-नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की मिली सौगात-85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 24, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की मिली सौगात-85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत

    Oplus_0

    रायपुर। 24 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने संकल्पित है। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी की सौगात दी है, जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वित्त विभाग ने रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के लिए 85 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। प्रदेश के 4 नगरीय निकायों में 500 सीटर और 9 नगरीय निकायों में 200 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह उन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा, जो छोटे शहरों में रहकर उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लाइब्रेरी निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने मुख्य बजट भाषण में भी इसका जिक्र करते हुए कहा था कि युवाओं के अध्ययन के लिए नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन केंद्रों को ‘‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’’ यानी ज्ञान आधारित समाज के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाए, ताकि ये युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत और सरकार के लिए एक आदर्श बन सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रो को किया गया पुरस्कृत-इन्होंने मारी बाजी…

    July 12, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर ऑन-द-स्पॉट फैसला-सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तत्काल पुलिया निर्माण के दिए निर्देश

    July 12, 2026

    सिल्वर वुड पब्लिक स्कूल खल्लारी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    July 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रो को किया गया पुरस्कृत-इन्होंने मारी बाजी…

    Vinod GuptaJuly 12, 202645 Views

    गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रो को किया गया पुरस्कृत-इन्होंने मारी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.