Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें

    May 13, 2026

    पीएमश्री श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

    May 13, 2026

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई : पीएम मोदी
    देश-विदेश

    बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई : पीएम मोदी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गठबंधन की इस ऐतिहासिक सफलता को जनता की उम्मीदों और सुशासन की जीत बताया

    नई दिल्ली। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिले जनादेश के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियों- चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए छठी मैया की जय के नारे भी लगाए।

    पीएम मोदी ने कहा, “यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियों- जय छठी मैया। यह अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। मुझे खुशी हुई है कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हमको जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैं।” पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। 

    “कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी”
    पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार ने आज बता दिया है- फिर एक बार एनडीए सरकार। मैंने चुनाव में बार बार कहा था जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग विरोध नहीं करते थे पर कांग्रेस वालों को चुभता था। मोदी जी क्या बोल रहे हैं। लेकिन आज मैं फिर कहना चाहता हूं कि बिहार में कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी।

    पीएम मोदी ने कहा, “साथियों बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने वो कर दिखाया। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार के लोगों ने मेरा यह आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।”

    महिला और युवाओं का ‘नया एमवाई समीकरण’
    अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी बोले, “मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में मैंने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। आज की विजय संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। पुरानी कहावत है लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है। ये है महिला और यूथ का।”

    नीतीश की तारीफ, मांझी, कुशवाहा व चिराग को भी सराहा
    पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। मैं जनता को नमन करता हूं। मैं सभी को नमन करता हूं। साथियों मैं एनडीए की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। नीतीश जी ने काफी काम किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने बहुत काम किया। हमारे मांझी जी, कुशवाहा जी और चिराग जी ने बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है। पीएम ने एनडीए के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर उनके तालमेल में अद्भुत प्रदर्शन दिखा। पीएम ने कहा, “मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं।”

    दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर किसी का मत दर्ज हुआ, हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया। पीएम बोले, “रीपोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले बिहार में ऐसा कोई चुनाव नहीं रहता था, जहां रिपोल नहीं होता था। जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगह पर रिपोलिंग हुई थी। 1995 में 1500 से ज्यादा बूथों पर रिपोलिंग हुई थी। साल 2000 के चुनाव में भी करीब 1500 जगहों पर फिर से चुनाव कराना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया, वैसे ही स्थितियां ठीक होती गईं। इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ है और इसके लिए मैं चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षाबल, बिहार के जागरूक मतदाता और बाकी सभी का अभिनंदन करता हूं।”

    बिहार के वोटरों को S.I.R को गंभीरता से लिया
    पीएम ने कहा, “यह मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है। देश का मतदाता खासकर युवा मतदाता, मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से समर्थन दिया है। लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता का उसकी अहमियत होती है, उसका हक होता है। अब हर दल का यह दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें। शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके।”

    बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई: पीएम

    बिहार में जीत के पीएम मोदी ने कहा, “बिहार वो धरती है, जिसे लोकतंत्र की जननी होने का गौरव मिला है, आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है।”

    बिहार में अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टिकरण ने ली
    पीएम ने कहा, “बिहार में तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है। संतुष्टिकरण ये सबसे बड़ा मान है। बिहार के लोग अब तेज विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ बिहार अब 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ बढ़ रहा है। बिहार ने सुनिश्चित किया है कि बिहार में अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की यह जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने वर्षों तक राजद के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे के आतंक वालों ने बर्बाद किया। ये कॉरिडोर और आतंक के दिन अब इतिहास बन गए हैं।”

    विकास के विरोधियों को बिहार ने दिया जवाब
    “आज के यह परिणाम उन विकास विरोधियों को भी बिहार का जवाब है, जो कहते थे और बेशर्मी से कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस-वे और हाईवे नहीं चाहिए। बिहार को इंडस्ट्री नहीं चाहिए। बिहार को ट्रेन और विमान की क्या जरूरत है। आज के यह परिणाम परिवारवाद के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया गया जनादेश है। भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने हमेशा बिहार की एक झूठी छवि बनाई थी। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया था। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली संस्कृति का सम्मान किया और न ही यहां के लोगों की इज्जत की। जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं वे बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे?”

    राजद और कांग्रेस ने छठी मैया अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी

    “इनकी हेकड़ी देखिए। राजद और कांग्रेस वालों ने छठी मैया से अब तक माफी नहीं मांगी है। बिहार के लोग यह कभी नहीं भूलेंगे। हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हैरिटेज लिस्ट में शामिल कराने का प्रयास कर रही है। लक्ष्य यह है कि पूरा देश, पूरी दुनिया, इसके महत्व से, इस संस्कृति से जुड़ सके। जब इस बार छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के गीत गूंजे तो हर कोई इस पावन पर्व में सम्मिलित होता दिखा। पिछले साल देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना जनादेश दिया। 60 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया, जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला। यह देश के विश्वास का, देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम रहा। लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में भी हमें विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने जय जवान, जय किसान की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने लगातार तीसरी बार हमें सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र ने हमें विजयी बनाया। हम 25 वर्ष बाद देश की राजधानी में जीते। और आज बिहार में जहां इतनी बड़ी जनसंख्या ग्रामीण इलाकों में बसती है, हम वहां जीत कर आए हैं।”

    20-20 साल बाद भी एनडीए की सरकार पर जनता का भरोसा
    पीएम बोले, “भाजपा की एनडीए की सरकारों को 20-20 साल बाद भी जनता चुन रही है तो यह प्रो पीपुल, प्रो गवर्नेंस और प्रो डेवलपमेंट राजनीति की स्थापना है। यह भारत की राजनीति का नया आधार है। इसी आधार पर चलते हुए, हम बिहार को विकसित बनाएंगे। देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, उस पर देश की जनता का विश्वास  लगातार घट रहा है। कांग्रेस अनेकों राज्यों में लगातार सत्ता से बाहर है। बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल, यूपी में करीब चार दशक और पश्चिम बंगाल में करीब पांच दशक से कांग्रेस की सरकार लौटी नहीं है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक नहीं पहुंच पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में चुनाव हुए, इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज ही के दिन सिर्फ एक चुनाव में हमारे जितने विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस के उतने विधायक पिछले छह चुनाव में नहीं जीत पाए हैं।”

    “कांग्रेस का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है। चाहे चौकीदार चोर का नारा हो या संसद का सत्र बर्बाद करना। हर संस्थान पर वार करना। कभी ईवीएम पर सवाल। कभी चुनाव आयोग को गाली। कभी वोट चोरी का मनगढ़ंत आरोप। धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटना। देश के बजाय देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक नजरिया नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस बन गई है। यानी एमएम कांग्रेस बन गई है।

    पीएम मोदी का दावा- कांग्रेस में हो सकता है एक और बड़ा विभाजन

    “ये कांग्रेस मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस एमएमसी है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है। कांग्रेस के भीतर अब यही धड़ा पैदा हो रहा है। यह धड़ा नेगेटिव पॉलिटिक्स से असहज है। यह कांग्रेस के जो नामदार हैं, ये कांग्रेस को जिस रास्ते पर लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है कि आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। साथियों कांग्रेस के साथी भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी इस नकारात्मक राजनीति से सभी को डुबो रही है। कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर बिहार में खुद डूबने और दूसरों को डुबाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।”

    “मैंने पहले भी इसी मंच से कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था कि कांग्रेस एक बोझ है। कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत, उसके सहयोगियों को भी है। आज बिहार में राजद को सांप सूंघा हुआ है। बहुत जल्द दोनों का झगड़ा अब खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह जीत एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा जताया है उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।”

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं भारत के निवेशकों से भी कहूंगा कि बिहार आपके लिए तैयार है। मैं दुनियाभर में बसे बिहार के लोगों से भी कहूंगा कि यह बिहार में निवेश का सबसे उपयुक्त समय है। आज मैं बिहार की एक-एक मां, एक-एक युवा और एक-एक किसान और एक-एक गरीब परिवार को कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा, ये मेरा प्रण है। मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है।”

    बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता किया तैयार
    बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता का तैयार कर दिया है। भाजपा की ताकत भाजपा का कार्यकता है। जब भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है। आज की इस विजय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। गंगाजी बिहार से होते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी दिया है। मैं बंगाल के भाइयों-बहनों को भी आश्वस्त करता हूं। भाजपा आपने साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी

    पीएम मोदी ने बिहार के जनादेश को सुशासन, विकास और एनडीए के विजन की जीत बताया। पीएम मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। भाजपा-जदयू नीत एनडीए को मिली इस अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.