बड़ी खबर-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया-ऐसे आवेदन कर सकेंगे छात्र…

आरंग। पी एम श्री अरुंधती देवी शा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। छात्र-छात्राएं पांच मई तक आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।प्राचार्य श्रीमती संध्या रानी बारीक़ ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि छात्र छात्राए आवेदन सेजेस पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा (कक्षा एक के लिए) 31 मई 2026 की स्थिति में बच्चे की आयु पांच वर्ष छह माह से छह वर्ष छह माह के बीच होना अनिवार्य है।यदि विद्यालय में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो विद्यार्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित लाटरी सिस्टम से किया जाएगा। वहीं ओरक्षण 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं केलिए आरक्षित हैं। छात्राओं की कमी होने पर सीटें छात्रों को दी जाएगी। 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, महतारी दुलार योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को प्राथमिकता रहेगी।आपको बता दे की प्रदेश में वर्तमान में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिंदी माध्यम सहित कुल 751 आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग





