Blog

बड़ी खबर-शोभा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न-इस विषय पर हुई चर्चा…

बड़ी खबर-शोभा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न-इस विषय पर हुई चर्चा…

आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अप्रेल को आरंग में हिन्दू नववर्ष की ऐतिहासिक एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के संदर्भ में आज 13 अप्रेल को आरंग थाने में शांति समिति की बैठक एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में आचार संहिता के नियमो का पालन करते हुए शोभायात्रा निकाले जाने पर सहमति बनी। आपको बता दे की शोभा यात्रा हाई स्कूल मैदान में स्थित माई की बगिया से दोपहर बाद निकलेगी जो कालेज चौक के पास समाप्त होगा। शोभा यात्रा में आरंग नगर के अलावा आस पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते है।

बैठक में तहसीलदार सीता शुक्ला, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, पुष्कर साहू, आलोक चंद्राकर, विनोद साहू, विनय अग्रवाल, सतीश सोनकर, बसंत चंद्राकर, समीर चंद्राकर, वरुण साहू, अशोक चंद्राकर,देवनाथ साहू, चमन लाल साहू, अभिषेक राजा तंबोली, के के भारद्वाज, नन्द कुमार साहू, सूरज शर्मा, शंकर जलक्षत्री, शरद गुप्ता, नरेंद्र लोधी डॉ संदीप जैन, राजेश साहू, विक्की साहू, वेद प्रकाश देवांगन, राकेश शर्मा, चमन सिन्हा, अनुराग सिंह ठाकुर, तरुण मिश्रा सहित आयोजक समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button