बड़ी खबर-भीषण सड़क हादसा-03 युवक की मौत-एक गंभीर रूप से घायल…

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत की बड़ी खबर सामने आ रही है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा VISTA (वाहन क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।दुर्घटना में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) — दोनों निवासी सरागांव थाना छुरा जो परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग में कार्य कर रहे थे की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीसरे युवक थानू सतनामी (22) निवासी ओडका, थाना आरंग की भी घटना में मृत्यु हो गई।दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23) निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रूप से घायल है जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि युवक अपने घर के एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे और लौटते समय तेज गति के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शवों को शवगृह भेजा गया है जबकि घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग


