बड़ी खबर-कर्मचारियो के हड़ताल के बाद भी कल 15 नवम्बर को इन 19 समितियो में शुरू होगी धान खरीदी-देखे सूची

आरंग। सहकारी समिति के हड़ताल में रहने के बाद भी कल 15 नवम्बर को 19 समितियो में धान खरीद कर बोहनी करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है। SDM अभिलाषा पैकरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी के प्रथम दिवस 19 समितियो में टोकन बनवा चुके किसानों से 149 टन धान की खरीदी की जायेगी। उन्होंने बताया कि धान खरीदी का कार्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से नियुक्त किये गए नोडल अधिकारीयो एवं कर्मचारियो द्वारा किया जायेगा। धान खरीदी को लेकर प्रशासन की प्रारंभिक तैयारी लगभग पूरी हो गई है। आपको बता दे की सहकारी समिति के कर्मचारियो की हड़ताल अभी भी जारी है।जिसके चलते प्रशासन द्वारा सभी सहकारी समिति में नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियो की नियुक्ति की गई है जो धान खरीदी के कार्यो का संचालन करेंगे। धान खरीदी केंद्र रीवा, उमरिया, भानसोज, भिलाई, भैसा, कोरासी, बाना, गोढ़ी, नगपुरा, खौली, मोखला, फरफौद, अमसेना, पलौद, अमोदी, खोरसी, कोसरंगी, लखौली तथा गुल्लू में कल 15 नवम्बर को धान खरीदी शुरू हो जायेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


