बड़ी खबर-आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा का हुआ स्थानांतरण

आरंग। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं। जिसमे आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा का स्थानांतरण करते हुए संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर बनाया गया है। उनकी जगह SDM का कार्यभार ग्रहण कौन करेगा यह फ़िलहाल स्पष्ट नही हो पाया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


