Blog

बड़ी खबर-आजाद चौक के पास बड़ी नाली में मिला अपरिपक्व मानव भ्रूण-पुलिस जांच में जुटी….

बड़ी खबर-आजाद चौक के पास बड़ी नाली में मिला अपरिपक्व मानव भ्रूण-पुलिस जांच में जुटी….

आरंग। आरंग पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्र 07 के आजाद चौक के पास नाला में अपरिपक्व मानव भ्रूण मिलने की बड़ी खबर सामने आई है।आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुहल्ले वालो से जानकारी मिली की आजाद चौक के पास बड़े नाली में पॉलीथिन में बंधा अपरिपक्व भ्रूण मिला है। सूचना पर आरंग।पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर पंचनामा कर विवेचना शुरू कर दी है।उन्होंने बताया की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल अपरिपक्व भ्रूण को मरचुरी में रखा गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा जायेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button