Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा हमला, मंत्रिमंडल गठन को बताया असंवैधानिक
    छत्तीसगढ़

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा हमला, मंत्रिमंडल गठन को बताया असंवैधानिक

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Politics : बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और डिप्टी सीएम अरुण साव पर जमकर निशाना साधा है। 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने इसे पूरी तरह असंवैधानिक करार देते हुए भाजपा पर भी तीखे शब्दों में हमला बोला है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर यह बात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जैसे व्यक्ति कहते तो समझ आता कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं है, लेकिन अरुण साव, जो खुद हाईकोर्ट के वकील रह चुके हैं और विधि विधायी मंत्री भी रहे हैं, उनका इस फैसले को सही ठहराना और हरियाणा का उदाहरण देना घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कहीं भी – लोकसभा, विधानसभा, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट – में इस तरह के 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल को मान्यता दी गई है?

    भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हरियाणा में स्टे नहीं मिलने की वजह से वहां 14 मंत्री चल रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्रिमंडल असंवैधानिक तरीके से गठित होता है तो फिर उसके द्वारा लिए गए निर्णय भी संवैधानिक नहीं माने जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का हाल ऐसा है कि उन्हें केवल दरी उठाने और झंडा लगाने के लिए रखा गया है, जबकि दूसरे दल से आने वालों को बड़ी कुर्सियां मिलती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    Vinod GuptaJune 23, 2026135 Views

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.