Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»परीक्षाफल उत्सव-सफल छात्रो को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दिया आशीर्वाद
    Blog

    परीक्षाफल उत्सव-सफल छात्रो को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दिया आशीर्वाद

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    परीक्षाफल उत्सव-सफल छात्रो को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दिया आशीर्वाद

    आरंग। सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय आरंग में परीक्षा फल उत्सव मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय डॉ संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग अध्यक्षता पुष्कर साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 9 ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र लोधी पार्षद वार्ड क्रमांक 3 श्रीमती भानुमती राकेश सोनकर पार्षद वार्ड क्रमांक 8 संतोष लोधी वार्ड क्रमांक 10 वीरेंद्र गोलू कंडरा पार्षद वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती सुनीता विनायक खिलेश धुरंधर पार्षद वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती चितरेखा विक्रम परमार पार्षद वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती सेवती साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 16 उपस्थित रहे।सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत श्रेया चंद्राकर एवं साथी द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्रीमती देव कुमारी यादव प्रधान पाठिका द्वारा शालेय गतिविधियों की जानकारी देते हुए परीक्षा फल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।परीक्षा फल में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की सूची निम्नानुसार है -pp1 में प्रथम हिमानी देवांगन, वेदांत कंसारी 99.33% भाग्यलक्ष्मी द्वितीय भीखेंद्र सिंह कंवर तृतीय रहे।पी पी 2 में दिव्या पटेल एवं चंद्रवंश ढीमर प्रथम 99% अवनी साहू द्वितीय 98% अन्नपूर्णा बंजारे तृतीय 97% रहे। कक्षा पहली में साक्षी जलक्षत्री एवं मोक्ष सोनकर प्रथम 98% निखिल जलक्षत्री एवं प्रतीक लोधी द्वितीय 95% जालेन्द्र प्रजापति तृतीय 94% स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में दीपिका पाल प्रथम 97% दिवेश लोधी द्वितीय 95% महावीर जलक्षत्री 94% तृतीय रहे। कक्षा तीसरी में नेमा लोधी प्रथम 97% आविसी उमरे ,शिवानी प्रजापति द्वितीय 96% पायल लोधी तृतीय 93% रहे। कक्षा चौथी में राहुल विश्वकर्मा प्रथम 98% भोपेश पटेल द्वितीय 96% ममता जलक्षत्री तृतीय 93% रहे। कक्षा छठवीं में खिलेश्वरी यादव कंचन साहू प्रथम 97% गीतांजलि निषाद द्वितीय 87% धरम यादव तृतीय 85% रहे। कक्षा सातवीं में श्रेया चंद्राकर प्रथम 98% मुस्कान चंद्राकर द्वितीय 95% ईशा पाल तृतीय 91% रहे। मुख्य आकर्षण में कक्षा आठवीं की छात्रा मिथलेश्वरी लोधी को हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय आने के लिए पुरस्कृत किया गया एवं प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित अप्सरा पेंसिल की तरफ से चित्रकारी प्रतियोगिता के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।परीक्षा फल में सम्मानित करते हुए डॉ संदीप जैन अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सतत आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। शाला के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अध्यक्षीय भाषण देते हुए पुष्कर साहू ने कहा हमें अपने देश पर संस्कृति पर गर्व है।देश भक्ति से ही सर्वांगीण विकास होता है ।संस्कृति की रक्षा करने से ही हमारा विकास होगा । संस्था अच्छा कार्य कर रही है। परीक्षा फल उत्सव के अवसर पर श्रेया चंद्राकर के द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य आकर्षण के तौर पर आरंग कराटे दोजो के बच्चों महत्व नाथ योगी ,परिधि राजपूत एवं चिराग के द्वारा कराटे का प्रदर्शन कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया एवं प्रशिक्षक चंचल सिंह ठाकुर द्वारा कराटे को आत्मरक्षा हेतु अनिवार्य बताया एवं उसके बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश नाथ योगी ,सुमन लता योगी,सुनीता लोधी, हेमा पुरांडे, भावना साहू ,दीपमाला पटेल ,योगेश लोधी ,मनीषा देवांगन ,रेखा रानी देवांगन ,केसरी साहू ,कुसुम यादव सभी शिक्षकों ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन योगेश लोधी ने किया।आभार प्रदर्शन संस्था के संचालक अनूप नाथ योगी द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026177 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.