Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वेदराम मनहरे आज करेंगे बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक पूजन-क्षेत्र की खुशहाली के लिए के लिए करेंगे प्रार्थना…

    August 3, 2026

    सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह-प्राचार्य और शिक्षक हुए विदा-श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह किया गया भेट..

    August 2, 2026

    स्केटिंग रोलर शू पहनकर भारत भ्रमण पर निकला युवा पहुंचा खल्लारी, मां खल्लारी के दर्शन कर डोंगरगढ़ के लिए हुआ रवाना

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»नौकरी लगाने के नाम पर भोले भाले ग्रामीण युवकों से ठगी…. चार आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    आप की खबर

    नौकरी लगाने के नाम पर भोले भाले ग्रामीण युवकों से ठगी…. चार आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 10, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नौकरी लगाने के नाम पर भोले भाले ग्रामीण युवकों से ठगी…. चार आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

    नौकरी लगाने और अन्य जगहों पर काम दिलाने के नाम पर सीधे-साधे ग्रामीण युवकों को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए वसूली करने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरी लगने के नाम पर लगभग 15 लोगों से 71 लख रुपए की ठगी की गई है। जानकारी देते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि धमतरी के रावा गांव निवासी तीवेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने कुछ साथियों के साथ 3 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीड़ित शिक्षित बेरोजगार है उनकी मुलाकात सुपेला निवासी अर्जुन मानिकपुरी से हुई थी जिसे मंत्रालय के अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके आवाज में तीवेंद्र कुमार से 7 लाख 10 हजार,दुर्ग राजनांदगांव और धमतरी के बाकी लोगों से कुल 71 लख रुपए लिए थे। मामले का खुलासा करते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी हरि विवेक डहरिया इस तरह के मामलों का पुराना मास्टरमाइंड रहा है उसने आसपास के जिलों में नौकरी लगने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है । उसके खिलाफ पहले भी अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव ,राजेंद्र नगर और रायपुर में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से दो कर और मोबाइल भी जप्त किया है।

    फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर युवाओं को भेजते थे मंत्रालय…..

    जानकारी के अनुसार आरोपियों ने इतनी सफाई से ठगी को अंजाम दिया है कि मंत्रालय पहुंचने तक किसी को शक ना हो,बकायदा आरोपियों ने पीड़ितों को मंत्रालय के अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर और सील लगाकर जॉइनिंग लेटर दिया पीड़ित नौकरी लगने से खुश होकर ज्वाइनिंग देने मंत्रालय पहुंचे उसे लेटर के हवाले से उन्हें जॉइनिंग नहीं मिली तो आरोपी दूसरा लेटर देते थे जिसे फिर लेकर जाने पर मंत्रालय और अन्य विभाग में उनके लेटर को फर्जी बात कर उन्हें लौटा दिया गया तब पीड़ितों को ठगी का पता लगा।

    सुपेला टी आई ने जानकारी देते हुए बताएं कि 5 मार्च को गिरोह के मुख्य आरोपी दुर्वासा दास उर्फ अर्जुन मानिकपुरी के सुपेला आने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही निवासी तरुण कश्यप को रायपुर मोवा,रायपुर निवासी हरि विवेक डहरिया को राजनांदगांव और टिकरापारा रायपुर निवासी किशोर जैसवाल को गिरफ्तार किया गया है।
    आरोपियों के द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवकों को पहले छोटी रकम लेते थे उसके बाद जैसे-जैसे काम आगे बढ़ाने की जानकारी देते थे फिर दूसरी बार रकम लेते थे ऐसे करते-करते लाखों रुपए ग्रामीण बेरोजगारों से आरोपियों ने लिए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वेदराम मनहरे आज करेंगे बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक पूजन-क्षेत्र की खुशहाली के लिए के लिए करेंगे प्रार्थना…

    Vinod GuptaAugust 3, 202652 Views

    वेदराम मनहरे आज करेंगे बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक पूजन-क्षेत्र की खुशहाली के लिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.