Blog

नव वर्ष की ऐतिहासिक शोभा यात्रा ने रचा इतिहास-अघोरी नृत्य के साथ माँ दुर्गा के चैतन्य रूपी जीवांत झांकी रहा आकर्षण का केंद्र….

नव वर्ष की ऐतिहासिक शोभा यात्रा ने रचा इतिहास-अघोरी नृत्य के साथ माँ दुर्गा के चैतन्य रूपी जीवांत झांकी रहा आकर्षण का केंद्र….

आरंग। चैत्र नवरात्र के साथ ही से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 भी शुरू हो गया है। शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्व हिन्दू समाज के द्वारा 01 अप्रेल 2025 को हिन्दु नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष विक्रम संवत 2082 हिन्दू नववर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा के साथ भक्तिमय वातावरण मनाया गया। हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष एवं युवाओ सहित धर्म प्रेमी, नगरवासी भक्तगण झूमते हुए नजर आए, वही जगह-जगह समाज जनों एवं विभिन्न संस्था संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा शहर के हाई स्कूल मैदान में स्थित हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई जहां से शहर के मुख्य मार्ग में नेता जी चौक, बस स्टैंड, बाबा हरदेव लाल मंदिर, होते हुए इंदिरा चौक में सम्पन्न हुआ।क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते नजर आये।इसके अलावा सोनकर समाज, हरदेव लोधी समाज,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शिवसेना,ब्राम्हण समाज, गुप्ता समाज, सहित कई संगठनों और नागरिकों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभा यात्रा की शुरुवात छत्तीसगढ़ की लोक कला राउत नाचा से की गई थी उसके बाद महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हिंदुत्व संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले ढोल पथक विशाल केशरिया ध्वज लहराते हुए हिंदुत्व की शान बढ़ा रहे थे।अघोरी नृत्य तथा अघोरियो के संग माँ दूर्गा के चैतन्य रूपी माताओ की जीवंत आकर्षक झांकी लोगो के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

भगवान श्री राम भव्य प्रतिमा के साथ राम दरबार की जीवांत झांकी श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना रहा। DJ समृद्धि और धुमाल के साथ नगर के युवक युवतियो के साथ बच्चे बूढ़े भी श्री राम की भक्ति में झूमते नजर आये।इस विशाल ऐतिहासिक तथा अविस्मरणीय शोभा यात्रा के साक्षी बनने आरंग नगर के अलावा आसपास के गाँव के लोग भी बड़ी संख्या में आरंग पहुचे थे।

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था और आयोजक समिति के युवकों के आपसी तालमेल के चलते शोभा यात्रा शांति पूर्वक सुव्यवस्थित सम्पन्न हुआ जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

आपको बता दे की आरंग नगर में नव वर्ष शोभा यात्रा पिछले 08 सालों से लगातार निकाली जा रही है।यह अब नगर के गौरव के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। प्रतिवर्ष लोग दुगुने उत्साह से इस शोभा यात्रा में शामिल होते है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button