Blog

नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले ने किया पदभार ग्रहण

नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले ने किया पदभार ग्रहण

आरंग। लंबे समय के बाद आरंग के शहर सरकार में भाजपा का कब्जा होने के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी वार्ड नंबर 17 के बीजेपी पार्षद हीरामन कोसले ने उपाध्यक्ष बनने के बाद आज सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष हीरामन कोसले ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार से आरंग में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे। राजा मोरध्वज की ऐतिहासिक नगरी को प्रदेश सहित पूरे देश के पटल पर स्थापित करना है।आरंग की जनता ने जिस उद्देश्य से भाजपा को चुना है उसे पूरा करना है।उन्होंने आरंग नगर की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने और आम जनता को बेहतर सुविधा देने की बात कही। पहली बार पार्षद निर्वाचित होकर आए एक छोटे से कार्यकर्ता को नगर पालिका उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश सरकार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू सहित सभी पार्षदों का आभार जताया।

पदभार ग्रहण के अवसर पर पार्षद नरेंद्र लोधी,पुष्कर साहू,संतोष लोधी,वीरेंद्र कंडरा,भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक राजा तंबोली,महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मनी साहू,इंदु कोसले,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,विक्रम परमार,तोषण साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज,लल्ला साहनी,आशा वैष्णव,निर्मला साहू,शैलेन्द्र लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक गण उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button