Blog

नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई सहृदयता-एक्सीडेंट में घायल पड़े 02 युवकों को इलाज हेतु भेजा अस्पताल…

नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई सहृदयता-एक्सीडेंट में घायल पड़े 02 युवकों को इलाज हेतु भेजा अस्पताल…

आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने सहृदयता दिखाते हुए एक्सीडेंट में घायल पड़े 02 युवकों को एम्बुलेंस बुलवा कर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस विभाग को भी इसकी सूचना दी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एक कार्यक्रम में गुल्लू जा रहे थे की कलई मोड़ के पास 02 युवकों को रोड में गिरे देखा तो उन्होंने तत्काल गाडी रुकवा कर युवकों को देखा और पूछताछ करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए उनके इलाज के समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये। दोनों युवक ग्राम भोथली निवासी बताये जा रहे है।दुर्घटना कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी नही मिल पाई है।स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे संवेदनशीलता और तत्परता का एक उदाहरण बता रहे है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button