नगरीय निकाय चुनाव-बीजेपी महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न-कार्यकर्ताओ से पंचायत से पार्लियामेट तक कमल खिलाने का किया आव्हान…

आरंग।नगर पालिका चुनाव को लेकर आज आरंग में बीजेपी के पर्वेक्षक पूर्व सांसद चंदू लाल साहू ने एक महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए तैयार रहने और मतदाताओं से सतत जनसम्पर्क बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आज टाऊनहॉल कैठापारा आरंग में आयोजित बैठक में पंचायत से पार्लियामेट तक भाजपा का कमल खिलाने का ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने कार्यकर्ता में जोश भरा। बैठक को चंदूलाल साहू,पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रभारी, गुरु खुशवंत साहेब,उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं विधायक आरंग विधानसभा, भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज ने संबोधित किया।मंच संचालन मंडल महामन्त्री चमन साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय ढीढी सहित बीजेपी के समस्त पदाधिकारी गण,कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


