Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धर्म-महाशिवरात्रि पर्व पर यहां होगा शिव-पार्वती जी का विवाह-भव्य बारात एवं शोभायात्रा के साथ 03 दिवसीय आयोजन…
    Blog

    धर्म-महाशिवरात्रि पर्व पर यहां होगा शिव-पार्वती जी का विवाह-भव्य बारात एवं शोभायात्रा के साथ 03 दिवसीय आयोजन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 4, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धर्म-महाशिवरात्रि पर्व पर यहां होगा शिव-पार्वती जी का विवाह-भव्य बारात एवं शोभायात्रा के साथ 03 दिवसीय आयोजन…

    आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आरंग में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल ग्रुप द्वारा शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत श्री कुमारेश्वर महादेव जी का भव्य बारात शोभा यात्रा सहित तीन दिवसीय भव्य आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 06 मार्च से होगा।पहले दिन 06 मार्च को संध्या 05 बजे से तेल, हल्दी, चुलमाटी का कार्यक्रम होगा। 07 मार्च को दोपहर 01 बजे से मायन एवं महाप्रसादी भंडारा का भव्य आयोजन श्री कुमारेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर महामाया पारा में होगा।08 मार्च महाशिवरात्रि के दिन दुग्धाभिषेक एवं बारात प्रस्थान का कार्यक्रम होगा। सुबह 10 बजे श्री कुमारेश्वर नाथ महादेव जी का दुग्धाभिषेक किया जायेगा तथा दोपहर 03 बजे शिव जी का भव्य बारात नगर में निकाला जाएगा। बारात को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए महाकाल ग्रुप के सदस्यों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया की बारात विशेष प्रस्तुति के अंतर्गत शिव पार्वती बारात की झांकी नवदुर्गा झांकी (भुतवा-परेतवा) धुमाल, राऊत नाचा, डी.जे., अखाड़ा तथा विशेष जयमाला प्रस्तुति नेताजी चौक आरंग को शामिल किया गया। आपको बता दे की आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए शिवभक्तों द्वारा प्रतिदिन प्रभातफेरी भी निकाली जा रही है साथ ही साथ श्रद्धालुओं को इस शिव पार्वती विवाह में सम्मलित होने के लिए निमंत्रण भी दिया जा रहा है। प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaJune 2, 2026

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.