Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री साय

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 अगस्त की शाम सूरजपुर में नवनिर्मित बीजेपी कार्यालय अटल कुंज का अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली लोकार्पण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक  किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की वर्चुअली अध्यक्षता की।

    मुख्यमंत्री साय ने नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी की गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी जनसमर्थन मिला है। हम सबके विश्वास पर खरा उतरें और जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर प्रदेश और देश के विकास में सहभागी बनें।

    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो जनहित को सर्वोपरि मानते हुए सबका साथ, सबका विकास के ध्येय के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है, जिनकी निष्ठा और परिश्रम से पार्टी निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक सुगठित विचारधारा की पार्टी है, जिसमें लोकतंत्र की पूर्ण समावेशिता है और पूरे राष्ट्र का संपूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी जनहितैषी नीतियों के फलस्वरूप हर जगह अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि श्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और उनके नेतृत्व में हमारा पूरा देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के अधिकांश वायदे पूरे कर दिए हैं और आमजन के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को भी वर्ष 2047 तक विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है, जिसमें हम सभी की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव हैं। आप जनसेवा के कार्य में निरंतर जुटे रहें और सरकार व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को आमजन तक पहुँचाएँ। साथ ही सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि जो जनविश्वास हमें मिला है, वह निरंतर बना रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि नये कार्यालय भवन के बन जाने से पार्टी की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के सुव्यवस्थित संचालन में बड़ी सुविधा होगी। कार्यकर्ता अपने कार्य आसानी से कर पाएंगे और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाकर संगठन का गौरव बढ़ाएँगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि हमारी पार्टी का महान सिद्धांत है और इसे फलीभूत करने में हम सभी का योगदान हो।

    इसी तरह संगठन के महामंत्री पवन साय ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुँचाने के लिए विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भवन हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और शक्ति का केन्द्र है।

    इस अवसर पर मंत्रीगण श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण सर्वश्री रामसेवक पैकरा, भैय्या लाल राजवाड़े, मुरली मनोहर, बाबूलाल आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    Vinod GuptaJune 23, 2026208 Views

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.