ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में-01 की मौत-02 गम्भीर रूप से घायल

आरंग। अमेठी रोड मोड बजरंग केमिकल कंपनी आरंग के पहले ट्रक द्वारा बाइक सवार को चपेट में लेने से एक महिला की मौत हो गई तथा 02 गाम्भीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुल्लू के नन्द कुमार लोधी आरंग में शादी में शामिल होकर अपनी माँ राजकुमारी लोधी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य डोमार सिंह लोधी की माँ कुंती बाई लोधी को अपने मोसा0 क्रमांक सीजी 04 एन.ए. 0271 में बैठा कर गुल्लू वापस आ रहे थे। अमेठी रोड मोड बजरंग केमिकल कंपनी आरंग के पहले पहुंचे थे तभी सामने से ट्रक क्रमांक CG08Z9541 का चालक अपने वाहन को काफी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते आकर नंद कुमार लोधी सहित मो0सा0 में बैठे कुंती बाई, राजकुमारी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर जीवन संकट में डाल दिया।ट्रक की ठोकर से नंद कुमार, राजकुमारी लोधी, कुंती बाई लोधी के सिर, हाथ पैर, शरीर में गंभीर चोट आने से राहगीरो द्वारा तत्काल ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल आरंग लाये। कुंती बाई के सिर, शरीर में गंभीर चोट आने से डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । आहत नंद कुमार लोधी, राजकुमारी लोधी के सिर व शरीर में गंभीर चोट आने से डाक्टर द्वारा उचित इलाज हेतु रिफर करने से उनके परिजन द्वारा ईलाज हेतु रायपुर लेकर गए हैं। उक्त ट्रक का चालक के खिलाफ के तहत अपराध पंजीबद्ध करते आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग

