Blog

जागृति महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव-ये बनी सावन क्वीन…

जागृति महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव-ये बनी सावन क्वीन…

आरंग। आरंग में जागृति महिला मंडल गुप्ता समाज के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर आरंग में सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधाकृष्ण जी की सामूहिक पूजा आरती कर किया गया।साथ ही श्री राधाकृष्ण जी को झूला भी झुलाया गया। पदाधिकारियों के पारम्परिक स्वागत के बाद जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा ने अपने उद्बबोधन में महिला मंडल के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।सावन उत्सव में सभी महिलाएं फ्लोरल साड़ी व हरी चूड़ियां पहनकर तथा मेहंदी लगा कर शामिल हुई थी। सावन उत्सव में महिलाओं के लिए अनेक आयोजन किये गए थे। जिसमे मनोरंजक गेम के अंतर्गत माचिस के डिब्बे में हरी वस्तुएं भर कर लाना था अधिकतम 52 वस्तुएं भर कर लाने वाली विजेता बनी ।सुंदर नृत्य के साथ साथ सावन पर आधारित गीत भी गाए गए। श्रीमती शोभा गुप्ता सावन क्वीन चुनी गई। कार्यक्रम के समापन में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्रीमती कर्णिका की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी श्रीमती ममता, ज्योति, मंजू (हेमंत गुप्ता ),सविता गुप्ता, अंजनी गुप्ता , राजेश्वरी गुप्ता, शारदा गुप्ता ,रूपाली गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव धात्री गुप्ता, सौम्या गुप्ता ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button