Blog

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में तुलेश बरिहा का सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद पर चयन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में तुलेश बरिहा का सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद पर चयन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया सम्मान

खल्लारी/ खल्लारी क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम सोरम सिंघी के निवासी व शिक्षक देवलाल बरिहा का बेटा तुलेश कुमार बरिहा के छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कठिनतम परिक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद में चयन हुआ है। तुलेश कुमार बरिहा इसमें में कुल 627.5 अंक अर्जित कर उक्त पद तक पहुंचा। उनके चयन पश्चात ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू व खल्लारी व्यवसायी मनहरण गुप्ता ने उनके गृह ग्राम सोरम सिंघी पहुंच कर पुष्पा मालाओं से स्वागत अभिनंदन कर कलम भेंट किया। इस दौरान देवलाल बरिहा, अवध यादव, ग्रहण बरिहा, जीवन साहू, करण ध्रुव, मनहरण साहू, दुवन ध्रुव, गंगाधर साहू, धनेश बरिहा, दीना रावत, घनश्याम निषाद, दाऊलाल ध्रुव, इन्द्रुराम बरिहा, चोवाराम, डुगेश बरिहा, चेतन बरिहा, कुलेश्वर बरिहा, पवन बरिहा, दुर्गेश साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button