Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 17, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  इस प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन पर स्लाइड शो भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

    इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना,  कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, विष्णु का सुशासन-संवाद से समाधान तक, सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ अंजोर, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, स्वर्णिम भविष्य की राह,औद्योगिक नीति, नई शिक्षा नीति से भविष्य उज्जवल, वनांचल मा समृद्धि के आधार हमर हरा सोना जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित किया गया है। यह सात दिवसीय प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आयोजित है, जो प्रातः 10:30 से रात्रि 8 बजे तक आम लोगों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल स्वतन्त्रता दिवस को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक  देखने आ रहे हैं अवलोकन कर सराहना भी कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ के इतिहास और सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रायपुर के विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

    सरस्वती नगर निगम स्कूल नयापारा की 12वीं कक्षा की छात्रा सिल्की ध्रुव ने बताया कि ऐसे इवेंट में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती हैं। इसी तरह शहीद स्मारक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 8वीं कक्षा के छात्र लोकेश पात्रे ने बताया कि यह पहला अवसर है कि किसी क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीता। साथ ही साथ मंच को साझा करने की झिझक भी दूर हो गई।

    प्रदर्शनी देखने आए आवासीय छात्रावास मठपुरैना के अधीक्षक योगेश देवांगन ने बताया कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से भली-भांति परिचित होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी और क्विज जैसी गतिविधियाँ बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी है, इससे छत्तीसगढ़ के वीर पुरोधाओं के बारे में दुर्लभ जानकारी मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    Vinod GuptaJune 24, 2026406 Views

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.