छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच दूज के चंदा का हुआ पुनर्गठन-देखिये किसको क्या मिली जिम्मेदारी…

आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्र 16 बैहार में खोमन लाल साहू के निवास में कल 13 जुलाई 2025 दिन रविवार समय दोपहर 2:00 बजे हुए बैठक में लोक कला मंच दूज के चंदा का पुनर्गठन किया गया।
संस्था के दिग्गज कलाकारों के उपस्थिति में उक्त संस्था के पुनर्गठन पर चर्चा शिव भजन पारंपरिक गीत ,संस्था के रचनात्मक गीतों के प्रस्तुति के साथ किया गया ।आपको बता दे कि इस संस्था का स्थापना 03फ़रवरी 1997 महा शिवरात्रि के दिन हुआ था। जिसके पश्चात यह संस्थान सतत् गति से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पंथी, राउत नाचा, कर्मा, पंडवानी, सुवा, सैला, गेंडी, ककसर, छेरछेरा को लोगों के स्मृति पटल में जीवित रखा ! वर्तमान में छत्तीसगढ़ शिल्प कल्याण बोर्ड अध्यक्षा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) मोना सेन जी इस संस्था की सदस्या रह चुकीं है। संस्था के संचालक जोगेन्दर सिंह ठाकुर अपने उद्बोधन में कहा लोक कला मंच, कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है तथा यह मंच, लोक कलाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे युवा पीढ़ी को इन कलाओं को सीखने और आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उद्घोषक एवं संचालक जोगेंदर सिंह ठाकुर मुख्य गायक : श्याम लाल साहू,डॉ. दाऊ लाल साहू गायिका : जया देवांगन, झरना साहू संगीत खोमन लाल साहू बांसुरी एवं प्रमुख मार्गदर्शक : आचार्य गजेंद्र तिवारी नारद लाल साहू (पूर्व जनपद सदस्य) ,तबला : याददास मानिकपुर,घुंघरू : भागीरथी साहू ऑक्टोपैड : शीतल यादव, भावपक्ष की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम यादव एवं साथियों की रहेंगी। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ.हेमंत साहू ने तैयार किया ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सहयोग माही टेंट हाउस एवं साउंड सर्विस बैहार का रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग
