Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम-इंद्र कुमार साहू

    September 23, 2026

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा-रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
    Blog

    छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा-रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा-रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

    रायपुर। 27 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ध्रुव कुमार मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है और आज उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित ही, इस नई भूमिका के माध्यम से वे रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने अपेक्षा जताई कि ध्रुव मिर्धा बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में योगदान देंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज परंपरागत कार्यों से जुड़े समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के माध्यम से इन चुनौतियों को दूर कर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और तरक्की के पथ पर अग्रसर करने का कार्य किया जाएगा इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम-इंद्र कुमार साहू

    September 23, 2026

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम-इंद्र कुमार साहू

    Vinod GuptaSeptember 23, 202624 Views

    नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.