Blog

घुमन्तु मवेशियो से फसल के नुकसान से किसान आक्रोशित-SDM को ज्ञापन सौंप कर की ये मांग…

घुमन्तु मवेशियो से फसल के नुकसान से किसान आक्रोशित-SDM को ज्ञापन सौंप कर की ये मांग…

आरंग। घुमन्तु मवेशियो से फसल को हो रहे नुकसान से बचाव की मांग को लेकर आज बुधवार को किसानों ने SDM को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरंग Same समस्त कृषको ने बताया कि खरीफ फसल को लावारिस मवेशियो द्वारा फसल को बर्बाद किया जा रहा है जिसकी सूचना पूर्व में भी कई बार CMO नगर पालिका आरग को आवेदन के माध्यम से किया जा चूका है। एंव लावारिस मवेशियो को कांजी हाउस में भेजा जाता है परन्तु उन्हें बाद में छोड दिया जाता है। उन्ही मवेशियो द्वारा उनके द्वारा खेत में लगे फसल को बर्बाद किया जा रहा है। जिससे किसान आकोशित है। किसानों ने SDM से आग्रह किया है कि लावारिस मवेशियो को कांजी हाउस या गीठान में रखने की व्यवस्था की जाय अन्यथा की स्थिति में किसानों द्वारा उग्र आदोलन किया जावेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।SDM अभिलासा पैकरा ने बताया कि किसानों के मांग के बाद CMO आरंग को घुमन्तु मवेशियो की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए है ताकि फसलो का नुकसान ना हो।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button