Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    September 5, 2026

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव-नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी गोकुल की छटा-मीनार बनाकर फोड़ी मटकी

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गूगल पर नंबर सर्च कर कस्टमर केयर में फोन किया तो खाते से उड़ा लिया डेढ़ लाख रुपए……
    Blog

    गूगल पर नंबर सर्च कर कस्टमर केयर में फोन किया तो खाते से उड़ा लिया डेढ़ लाख रुपए……

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 25, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गूगल पर नंबर सर्च कर कस्टमर केयर में फोन किया तो खाते से उड़ा लिया डेढ़ लाख रुपए……

    साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं नए-नए साइबर अपराध लोगों को परेशानियों में डाल रहे हैं ऐसे में लोग डिजिटल तकनीकी का उपयोग कर अब हर कार्य को नई तकनीकी के सहारे कर रहे हैं। महासमुंद में भी एक ऐसा साइबर अपराध हुआ है जो टीवी रिचार्ज करने के लिए कस्टमर केयर के नंबर में फोन किया और खाते से लाखों रुपए निकल गए।

    कैसे गायब हुआ खाते से डेढ़ लाख रुपए पढ़िए पूरी जानकारी…..

    टीवी रिचार्ज करने के लिए कस्टमर केयर नंबर में फोन करने के बाद एक शिक्षिका डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की शिकार हो गई। महासमुंद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के बाद आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। महासमुंद कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने जानकारी देते हुए बताएं कि वार्ड नंबर 22 श्रीराम पाठशाला के पास पिटियाझर रोड महासमुंद व शिक्षिका के पद पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हीरापुर कोडिया जिला कटनी मध्य प्रदेश में पदस्थ सोनीकर तिवारी पति संजय तिवारी, संतान पालन अवकाश पर अपने ससुराल गृह जिला महासमुंद आई हुई है। उसने टीवी रिचार्ज करने के लिए डिश टीवी कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर गूगल पर सर्च किया जब कॉल किया तो अज्ञात मोबाइल धारक ने कहा कि एक नंबर से कॉल आएगा और वह आपका नंबर रजिस्टर कर देगा कुछ देर बाद कॉल कर प्रार्थिया से कहा कि बोला गया कि आप एक एप्लीकेशन इंस्टॉल कर लीजिए और व्हाट्सएप में एक एप्लीकेशन फाइल भेजा गया जिसे इंस्टॉल करते ही प्रार्थियां का मोबाइल हैक हो गया और सारी जानकारी शेयर हो गई।
    इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक खाते से 8 नवंबर को 94,255 रुपए 3500 कुल 97755 रुपए फोन पर के माध्यम से आरोपी मोबाइल धारा के खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। आरोपी इतने में संतुष्ट नहीं हुए बावजूद रिफंड करने के लिए दूसरा खाता नंबर मांगा तब प्रार्थिया ने अपने पति संजय तिवारी का खाता नंबर दिया इसके बाद उनके खाते से भी 59001 का राशि आहरण कर लिया गया, जिसकी शिकायत अब महिला ने महासमुंद साइबर सेल में की गई है। पुलिस ने कुल रकम 156756 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। महासमुंद साइबर पुलिस लगातार साइबर अपराध को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन डिजिटल तकनीकी का उपयोग हमारे जीवन शैली में इतना बढ़ गया है कि कहीं ना कहीं इसके शिकार हो जाते हैं। खबर छत्तीसगढ़ न्यूज़ भी आपसे अपील करते हैं कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर कोई भी एप्स इंस्टॉल ना करें इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

    CRIME NEWS IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA MAHASAMUND NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    September 5, 2026

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव-नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी गोकुल की छटा-मीनार बनाकर फोड़ी मटकी

    September 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    Vinod GuptaSeptember 5, 202639 Views

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.