Blog

गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने कक्षा अध्यापन में अभिनव पहल-यहाँ भी किया गया U आकार में बैठक व्यवस्था की शुरुवात….

गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने कक्षा अध्यापन में अभिनव पहल-यहाँ भी किया गया U आकार में बैठक व्यवस्था की शुरुवात….

आरंग।शिक्षा नवाचार में U आकार में बैठक व्यवस्था के साथ शिक्षा का अभिनव पहल शिक्षको के साथ साथ छात्रो को भी बहुत भाने लगा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु कक्षा अध्यापन में अभिनव पहल यू आकार में बैठे व्यवस्था की शुरुवात की गई। इस अभिनव पहल से न केवल बच्चों के सीखने की रुचि बड़ी है बल्कि शिक्षक छात्र के मध्य संवाद एवं स्वाभाविकता सशक्त हुआ है। व्याख्याता मितांजलि महंती ने इस व्यवस्था के नवाचार पर चर्चा करते हुए बताया कि U आकार की बैठक व्यवस्था विद्यार्थियों को शिक्षक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से जोड़ती है शिक्षक सभी बच्चों को एक साथ देख सकते हैं समझ सकते हैं छात्र एक दूसरे की प्रतिक्रियाओं व उत्तर को सुन समझ सकते हैं इसे सामूहिक अधिगम वातावरण निर्मित होता है। साथ ही विद्यार्थी सामूहिक शिक्षण गतिविधियां जैसे समूह चर्चा प्रस्तुतीकरण में भाग लेते हैं जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन बढ़ता है और आत्मविश्वास में सहयोगात्मक प्रवृत्ति एवं सामाजिकता की भावना विकसित होती है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं प्राचार्य आज्ञा राम ठाकुर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन से यह पहल अत्यंत ही प्रभावशाली सिद्ध हो रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत शाला परिसर में प्राकृतिक संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण करने पर साथी ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड करने पर उन्हें इस कार्य हेतु सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ। इस अभियान में सभी शिक्षक शिक्षकों की उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button