Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    September 5, 2026

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव-नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी गोकुल की छटा-मीनार बनाकर फोड़ी मटकी

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»गनौद में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा की तैयारी युद्ध स्तर पर
    आप की खबर

    गनौद में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा की तैयारी युद्ध स्तर पर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 5, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गनौद में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा की तैयारी युद्ध स्तर पर

    नवापारा राजिम, सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के शिव महापुराण कथा का आयोजन 12 अगस्त से 16 अगस्त 2024 को ग्राम गनौद खरखराडीह में आयोजित की जा रही है जिसे लेकर श्री शंभू सेवा समिति के द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है कार्यक्रम को लेकर 7 दिन शेष बचे हुए हैं ऐसे में समिति के लोग दिन रात 24 घंटे तैयारी में लगे हुए हैं। अभनपुर – आरंग क्षेत्र में अब तक का बड़ा धार्मिक आयोजन क्षेत्र में किया जा रहा है। आपको बता दें कि समिति के द्वारा विशाल भोजनालय व आवास की व्यवस्था ,शौचालय , पीने के पानी की व्यवस्था ,सभी दिशाओं से आने वाले लोगों के पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है वही बारिश के मौसम को देखते हुए कार्य करने में मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में एसडीएम, तहसीलदार अपने पूरअमले के साथ लगे हुए हैं ।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू आरंग विधायक गुरु खुशवंत सिंह दोनों विधायकों ने स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं l इसके चलते अभनपुर विधानसभा और आरंग विधानसभा के कर्मचारी भी इस कार्य में जुड़ गए हैं वही देखा गया है कि बाहर से आए हुए पंडाल को लगाने के लिए इसके अलावा भी गांव वाले भी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं जिसके चलते कार्यक्रम में अचानक तेजी आ गई है ।समिति के दिगेश्वर ने बताया कि हम और हमारी टीम पंचायत टीम उप सरपंच युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं ।इसके साथ ही राकेश देवांगन पूर्ण रूप से रात दिन मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने अभनपुर क्षेत्र के निवासियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव महापुराण कथा का लाभ ले वही देखा जा रहा है कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी वर्गों के जनप्रतिनिधि सहयोग कर रहे हैं l आयोजन को लेकर श्री शंभू सेवा समिति के द्वारा 40 से 50 एकड़ भूमि पर विशाल भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है वहीं अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो और भी जगह पर डोम बनाकर व्यवस्थित किया जाएगा वहीं श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा ।लगभग 4 से 5 लाख लोगों के पहुंचने की अनुमान लगाया जा रहा है l

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    Vinod GuptaSeptember 5, 202691 Views

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.