गणेशोत्सव-दूर्घटना से बचाव हेतु गौ वंशो को श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्यो ने पहनाया रेडीयम बेल्ट…

आरंग। सतत अनवरत सेवाकार्य को जारी रखते हुए छठवे दिवस श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्यो ने नगर के गौ वंशो को रेडियम बेल्ट पहनाया ताकी रोड मे बैठी गौ माता वाहन चालकों से दूर से भी आसानी से दिख सके और दूर्घटना से बचा जा सके। आपको बता दे की गौ वंशो को श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्य लगातार चारा पानी भी उपलब्ध करवा रहे है। सेवाकार्य का यह संदेश गणेशोत्सव के उद्देश्य को सही दिशा देते हुए लोगो को प्रेरणा भी दे रहा है।सदस्यो ने बताया की लगातार 10 दिवस सेवा कार्य जारी रखेंगे सभी के सराहना से हमे मनोबल मिल रहा है।

विनोद गुप्ता-आरंग


