Blog

खल्लारी में खंड स्तरीय 51 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन 23 और 24 अप्रैल

खल्लारी में खंड स्तरीय 51 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन 23 और 24 अप्रैल

खंड स्तरीय 51 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन खंड बागबाहरा के मां खल्लारी के पावन धरा ग्राम खल्लारी स्थित माता राऊर प्रांगण में 23 और 24 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें बागबाहरा खंड के सभी सनातन भाई बहनों को यज्ञआहुति के लिए आमंत्रित किया जा रहा हैं। यज्ञ प्रातः काल 8 बजे से प्रातः 11 30 तक एवं भोजन प्रसाद भंडारा 12 से 1 बजे तक संध्या काल 5 बजे स्वस्थ उपदेश गीता प्रवचन के साथ 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्री रामजी की आरती की जाएगी। यज्ञ का आयोजन सनातन चेतना आध्यात्मिक कल्याण राष्ट्र कल्याण के लिए किया जा रहा हैं। यज्ञ के कई आध्यात्मिक लाभ वैज्ञानिक लाभ हैं। पर्यावरण सुरक्षा में भी इसका प्रभाव हैं। प्राचीन सभ्यताओं मान्यताओं के अनुसार यज्ञ से अच्छी बारिश किसानो के अत्यधिक अन्न उत्पादन होने के साथ फसलों में रोगों से बचाव होते हैं। साथ ही यज्ञ में बैठने से यज्ञ में डाली जाने वाली वन की सैकड़ो जड़ी बूटीयों के आहुति से मनुष्य के शरीर को भी विभिन्न लाभ होते हैं। आज काल यज्ञ चिकित्सा थैरेपी भी इसी लाभ के कारण प्रचलित हो रही हैं। यज्ञ कार्यक्रम में प्रातः योग शिक्षा आयुर्वेद चिकित्सा का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। यज्ञ कार्यक्रम में इंदौर से योग यज्ञचार्य आचार्य विस्वामित्र जी एवं कवर्धा भोरमदेव से यज्ञचार्य प्राकृतिक चिकित्सक एवं योग गुरु आचार्य लेखराम जी का आगमन होगा। यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के तत्वाधान में समस्त सनातन परिवार बागबाहरा खंड द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button