Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    July 23, 2026

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»कोबरा के डसने पर युवक ने लिया बदला, दांतों से चबा डाला फन, सांप ने तोड़ा दम
    देश-विदेश

    कोबरा के डसने पर युवक ने लिया बदला, दांतों से चबा डाला फन, सांप ने तोड़ा दम

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। यहां एक युवक को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया, तो उसने बिना डरे उसी सांप को पकड़कर गुस्से में उसका फन अपने दांतों से चबा डाला। इस घटना में युवक की जान बच गई, जबकि कोबरा की मौत हो गई।

    यह अनोखी घटना थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ायल के मजरा पुष्पताली की है। गांव निवासी पुनीत (28 वर्ष) पुत्र सुरेश के अनुसार, वह 4 नवंबर को अपने खेत पर गया था, तभी अचानक एक किंग कोबरा उसके पैर से लिपट गया और डस लिया। घटना के बाद पुनीत ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए सांप को हाथ से पकड़ लिया और उसके फन को दांतों से काट डाला।

    डसने के बाद पुनीत के पैर में दर्द और चक्कर आने लगे। परिजनों ने तुरंत उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। रातभर निगरानी में रखने के बाद 5 नवंबर की सुबह उसकी हालत सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।

    इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने बताया, “पुनीत नाम का युवक जहरीले सांप के काटने के बाद भर्ती हुआ था। सांप किंग कोबरा प्रतीत हो रहा था। उसके लक्षण सामान्य थे, इसलिए इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।” डॉक्टर ने यह भी कहा कि यह बेहद जोखिम भरा कदम था। अगर सांप का जहर उसके मुंह में चला जाता या कोबरा उसे वहां काट लेता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    Rekhraaz SahuJuly 23, 20262 Views

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.