कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मोत्सव पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न-इतने मरीजो को मिला शिविर का लाभ

आरंग। जनसेवा और लोक कल्याण के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आरंग क्षेत्र के पीएम श्री अरुंधती उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्योरबे और श्री नारायणा हॉस्पिटल की संयुक्त सहभागिता से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने खुद भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जनता को जागरूक किया।

अपने संबोधन में भावुक होते हुए मंत्री ने कहा कि उनका हर पल जन सेवा को समर्पित है तथा विकास एवं स्वास्थ्य सुविधा प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचे यही उनका संकल्प है ।उन्होंने आरंग को शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडल बनाने की बात कहते हुवे अधिक से अधिक शिविर का लाभ उठाने प्रेरित किया। उन्होंने विष्णु देव सरकार के सुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है ताकि नागरिको को अच्छी स्वास्थ सुविधा मिल सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि सेवा का संस्कार उन्हें विरासत में डाक्टर पिता से मिला है तथा श्री नारायणा और क्योरबे की मेडिकल टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे शिविर वरदान साबित होते हैं, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर और जांच सुविधाएं एक साथ उपलब्ध हो जाती हैं।उन्होंने इस शानदार निशुल्क स्वास्थ शिविर के आयोजन के लिए क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति धन्यवाद और आभार भी जताया।

इस आयोजन के सूत्रधार श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वास्थ शिविर के बारे में जानकारी दी।शिविर अंतर्गत निःशुल्क बीपी, शुगर और ईसीजी की जांच सुविधा तथा हड्डी, नेत्र, दंत, स्त्री रोग, त्वचा रोग और जनरल मेडिसिन के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी ।लगभग 800 से अधिक लोगों ने निशुल्क उपचार का लाभ उठाया और दवाइयां भी प्राप्त कीं।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के नेतृत्व में युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस विशेष अवसर पर मंत्री महोदय ने पुरानी मंडी आरंग में ‘क्योरबे क्लिनिक’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस आधुनिक क्लिनिक के खुलने से अब क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।सेहतमंद कवच कार्ड भी दिया गया।शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, स्वास्थ्य सभापति भानमती राकेश सोनकर, क्योरबे मैनेजिंग टीम सलाहकार भूपेंद्रर सिंग और प्राचार्य संध्या रानी बारीक उपस्थित रहीं। मंच का सफल संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव और श्री नारायणा हॉस्पिटल के जीएम अतुल सिंघानिया ने किया।

इस दौरान क्योरबे छत्तीसगढ़ प्रमुख नवीन सिंग, डॉ. संजना खेमका, डॉ राम खेमका, डॉ आलोक श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर शिव गौतम , युवराज खेमका सहित क्षेत्र के अनेक पार्षद गण नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी,पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार,राकेश सोनकर, तोषण साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता साहू, वरिष्ठ गण के के भारद्वाज,अशोक चंद्राकर, वेदराम खूंटे ,गणेश साहू, चंद्रशेखर साहू,पंकज शुक्ला, सतीश सोनकर,संतोष चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर ,खूबचंद साहू, पूनम चंद साहू,मनोज तंबोली आदि एवं गणमान्य श्रवण अग्रवाल, डॉ संतोष अग्रवाल, विनोद गुप्ता,रामकुमार गुप्ता, पवन साहू,टुकेश्वर लोधी,वीरेंद्र वर्मा, अशोक ठाकुर,कैलाश ठाकुर, दूजेराम धीवर ,महेंद्र पटेल,छत्रधारी सोनकर,महेश चंद्राकर,पुष्पांजलि महंती, सेन समाज,सोनकर समाज, गोस्वामी समाज, शक्ति जिला से आए जनप्रतिनिधि,पीपला वेलफेयर फाउंडेशन,पद्मावती महिला समूह,कोसल साहित्य कला मंच,आंगन बाडी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं , मितानिन बहने एवं अनेक गांव से आए मरीजों तथा विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।देखिये वीडियो …
विनोद गुप्ता-आरंग

